तंत्र-मंत्र से बीमारी ठीक करने का दावा, लोगों को ठग रहा बाबा।


» चित्रकूट के पालदेव के मूरतध्वज में लोगों की पहुंच रही भीड़

> शिकायत के इंतजार में पुलिस, एक साल तक की सजा का प्रावधान

 सत्येंद्र कुमार श्रीवास्तव। चित्रकूट में तंत्र-मंत्र से बीमारियों को ठीक करने का दावा करने का मामला सामने आया है। बाबा के दावे के बाद उसके यहां लोगों की भीड़ जुटने लगी है। चित्रकूट थाना क्षेत्र के ग्राम पालदेव के पास मूरतध्वज स्थान में पिछले कई माह से हनुमानदास माली नाम के व्यक्ति के द्वारा तंत्र मंत्र से बड़ी से बड़ी बीमारी ठीक करने का दावा किया जा रहा है। हुनमानदास के द्वारा किडनी, गैस, कैंसर, पथरी जैसी बीमारी को ठीक करने का दावा किया जा रहा है। हनुमानदास के द्वारा यूट्यूब पर वीडियों डाला गया था जिसके बाद लोगों की भीड़ आने लगी।

फंस रहे भोले बाले लोग

ग्रामीणों की माने तो मूरतध्वज स्थान में प्रतिदिन सैकड़ों लोग सिद्ध बाबा के दर्शन के लिए आते है। हनुमानदास यहीं पर झोपड़ी बनाकर रहने लगा। कुछ माह बाद दर्द कम करने का तेल बना कर लोगों को देने लगा। जब तेल का कोई असर नहीं हुआ तो इसने कुछ लोगों के साथ मिलकर पथरी का इलाज करने का प्रचार प्रसार किया। इसके बाद सभी तरह की बीमारी का इलाज करने का दावा करने लगा।

सजा और जुर्माने का प्रावधान
जानकारों के मुताबिक औषधि एवं चमत्कारिक उपचार आक्षेपणीय अधिनियम 1954 में वर्णित प्रावधानों में आरोपी को सजा मिल सकती है। इस कानून के तहत प्रथम बार आरोप सिद्ध होने या दोषी पाए जाने पर 6 माह की सजा अर्थदंड या दोनों हो सकती है। इसी प्रकार दूसरी बार आरोप सिद्ध होने या दोषी पाए जाने पर एक साल की सजा अर्थदंड या दोनों हो सकती है। उल्लेखनीय है कि औषधि एवं चमत्कारिक उपचार के जरिए लोगों को ठगा जाता है। ऐसे ठग शर्तिया इलाज का दावा चमत्कार का ढोंग करके आमजन से अंधविश्वस फैला कर ठगी करते हैं।

वन भूमि पर कब्जा

तंत्र-मंत्र से बीमारी का इलाज करने वाले हनुमानदास के द्वारा चित्रकूट वन क्षेत्र के हरदुवा बीट के ग्राम पंचायत पालदेव में मूरतध्वज स्थान पर वन विभाग की अराजी में एक एकड़ से ज्यादा की जमीन में कब्जा कर पक्का निर्माण और टीन सेड सहित झोपडी बनाई गई है। वन विभाग के लोगों ने बताया कि एक बार अतिक्रमण को हटा दिया गया था। मामला उच्च अधिकारियों के संज्ञान में

इनका कहना है

तंत्र-मंत्र, औषधि एवं चमत्कारिक उपचार करने वालों के खिलाफ सजा का प्रवधान है। शिकायत आने पर कार्यवाही की जायेगी। जहां भी ऐसा कार्य होता है। उनके खिलाफ कार्यवाही की जाएगी। नये कानून में भी ऐसे लोगों के खिलाफ कार्यवाही का प्रवधान है।

पंकज शुक्ला, थाना प्रभारी चित्रकूट
Previous Post Next Post